बालोद| अपनी जिंदगी को खुशनुमा और सफल बनाने के इच्छुक लोगों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा में मुंबई के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर, लाईफ कोच और कॉर्पोरेट ट्रेनर प्रोफेसर ईवी गिरीश का आगमन हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से 30 दिसंबर तक, प्रतिदिन संध्या 6:30 से 8 बजे तक ब्रह्माकुमारीज के बाजू वाला मैदान किलकारी बगीचा कॉलेज रोड बालोद में आयोजित किया जाएगा। प्रो. गिरीश वर्तमान में मुंबई में रहकर देश-विदेश में मानव जीवन में सद्गुण और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक उद्बोधन दे रहे हैं।


