युवक को ट्रैक्टर ने कुचला,अगले महीने थी शादी:हो चुकी थी सगाई, कोरबा में छेरछेरा पर दोस्त के साथ चिकन-राशन लेने जा रहा था बाजार

कोरबा जिले में छेरछेरा के दिन सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा घायल है। दोनों दोस्त त्योहार के लिए चिकन और राशन लेने जा रहे थे तभी हादसा हुआ। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली की घटना है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही मृतक युवक अनु सिंह राठिया (24) की सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होने वाली थी। इलाज के दौरान तोड़ा दम पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक युवक के दोस्त का घायल अवस्था में इलाज जारी है। ​​​​​ बिना नंबर प्लेट का था ट्रेक्टर करतला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था और ट्रैक्टर चालक ने पूछताछ में बताया कि इसे खरीदे हुए 5 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। मृतक युवक की अगले माह शादी थी मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि अनु घर की खेती-किसानी का काम देखता था। कुछ महीने पहले ही मदनपुर गांव में उसकी सगाई हुई थी और अगले माह शादी होने वाली थी। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण घर में मातम का माहौल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *