श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में समाज की आमसभा 28 को, पौषबड़ा महोत्सव होगा

जयपुर। श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में 28 दिसंबर को श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की आम सभा होगी। इस सभा का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम की शुरुआत माता जी को पौष बड़े एवं हलवा का भोग अर्पित कर की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। चुनाव में समाज की भूमिका, सहभागिता एवं योगदान पर विचार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *