सोशल मीडिया पर फैक वीडियो डालना पड़ा भारी:पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोतवाल बोले – वीडियो अपलोड करें लेकिन फैक वीडियो से भ्रम नहीं फैलाएं

सोशल मीडिया पर अपनी फ्रेंड फॉलोइंग और लाइक और व्यूज फेक वीडियो अपलोड कर बढ़ाना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए फर्जी वीडियो भीलवाड़ा के नाम से चलाए,इसकी शिकायत होने के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और इस युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला था कि राहुल जांगिड़ नाम का लड़का जो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर फ़ेक वीडियो डालकर लोगों में भ्रम फैला रहा है।इसने समेलिया फाटक पर एक्सीडेंट का फेक वीडियो डाला,इससे दो दिन पहले इसने चित्रकूट धाम में लड़कियों के लड़ाई-झगड़े का वीडियो डाला।ये वीडियो भीलवाड़ा के नहीं होकर किसी और जगह के थे । इसके बारे में जब इससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि मैं अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर और व्यूज बढ़ाने के लिए फेक वीडियो डालता हूं।इस व्यक्ति द्वारा झूठे वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था,इसलिए इसे गिरफ्तार किया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वीडियो बनाकर डालें लेकिन फेक नहीं इसको गिरफ्तार करके कार्रवाई करने का संदेश लोगों को यही है कि अपने इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालें लेकिन कोई भी ऐसा झूठा वीडियो या मैसेज नहीं डालें जिससे लोगों में भ्रम फैले और कोई गलत सूचना लोगों के पास जाए। नहीं डालें फैक वीडियो रिपोर्ट दर्ज होने और कार्रवाई के बाद इस युवक ने अपने हाथ जोड़ कान पड़कर माफी मांगी है। इसने एक्सेप्ट किया है कि दोनों जगह की जो वीडियो इसने इंस्टाग्राम पर डाली थी वो दोनों वीडियो फेक थी और उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के यूजर और व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसा किया था।इसने सभी लोगों से ऐसा फेक वीडियो नहीं डालने की अपील की है। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाल राजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल पिंकी,कांस्टेबल संजय और राहुल टीम में शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *