कीमत ऑल टाइम हाईचांदी 9400 और सोना 600 रुपए महंगा हुआ

जयपुर | अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोना-चांदी ऑलटाइम हाई होने से जयपुर सर्राफा बाजार में कीमत का नया रिकॉर्ड बन गया। साल की दूसरी बड़ी तेजी के साथ चांदी एक ही दिन में 9,400 रुपए प्रति किलोग्राम की छलांग लगाकर 2.25 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार हो गई। वहीं, सोना भी 600 रु. महंगा होकर 1.40 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिक गया। कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 14.60 डॉलर घटकर 4,491.10 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 0.432 डॉलर गिरावट से 70.705 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 225.7 चांदी रिफाइनरी 225.2 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,040 रुपए, सोना जेवराती 13,130 तथा वापसी 12,830 रुपए प्रति ग्राम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *