घर में घुसकर लूट करने की कोशिश:महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने सिर में वार करके किया घायल

दुर्ग जिले के धमधा थाना अंतर्गत तरकोसी गांव में तीन युवकों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट करने की कोशिश की। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि 13 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे तरकोसी गांव में नोहर दास कुर्रे के घर में कुछ लोगों ने हथियार के साथ लूट करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने शोर मचाने पर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया है। धमधा पुलिस तुरंत बेरला सीएचसी पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि कुमारी बाई कुर्रे के सिर में काफी गहरी चोट लगी है। पूछताछ में नोहर ने बताया कि वो नेवनारा स्थित लोहिया पेपर मिल में गाड़ी चलाने का काम करता है। वह रोज की तरह 13 जनवरी को सुबह 7.30 बजे ड्यूटी पर गया हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे उसके फोन में उसके बेटे देवेन्द्र कुर्रे का फोन आया। उसने बताया कि एक मोटर साइकिल में सवार होकर तीन लड़के आए हैं। एक लड़का घऱ के बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। दो लड़के हाथ में रॉड व हथियार लेकर घर के अंदर घुसे थे। वो लोग घर का सामान ले जाने की नियत से घुसे थे। इससे पहले की वो कुछ ले जा पाते सामान की आवाज आने पर मां कुमारी बाई वहां पहुंच गई और उसने कौन है करके शोर मचाया। जैसे ही कुमारी बाई ने शोर मचाने की कोशिश की दो लड़के उनके पास आए और हाथ में लिए डंडानुमा चीज से उसके सिर में प्राण घातक हमला कर दिया। डंडे के वार से कुमारी बाई के दाहिने मस्तक और सिर में काफी चोट आई और बाएं तरफ चोट लगने से खून निकलने लगा। इसके बाद मोटर सायकल से तीनो लड़के भाग गये। तब तक घर के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव का बीजे डेहरे व देवेन्द्र कुर्रे वहां पहुंचे और घायल कुमारी बाई को ईलाज के लिए बेरला सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे। काले पकड़े से चेहरा बांधकर पहुंचे थे आरोपी पुलिस ने जब कुमारी बाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो आरोपियों को पहचानती नहीं है। दो लड़के घर में घुसे और उसके ऊपर हमला कर दिए। वो लोग कुछ सामान ले जाने के लिए घुसे थे। वो लोग एक बाइक में तीन लड़के थे। तीनों ने काले कपड़े से चेहरा बांधकर रखा था। बाहर बाइक लेकर खड़ा लड़का बाइक को स्टार्ट रखा था और जैसे ही दोनों लड़के आए वो बाइक से फरार हो गए। सीसीटीवी पुटेज खंगाल रही पुलिस खबर लिखे जाने तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पताशाजी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि किसी ने कुछ देखा होगा तो बड़ा क्लू मिल जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *