पाकुड़ में पूर्व पार्षद के भाई के घर चोरी:पूजा देखने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला, नकदी समेत कीमती वस्तुएं गायब

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के छोटी अलीगंज मोहल्ले में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। पूर्व पार्षद अजय रविदास के भाई सुकुमार रविदास के बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। परिवार पूजा देखने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर में धावा बोल दिया। जब सुकुमार रविदास परिवार के साथ घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। ताला टूटा देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाने पर देखा कि कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे। नकदी समेत कई कीमती वस्तुएं गायब घर के अंदर का नजारा देख साफ था कि चोरों ने इत्मीनान से चोरी की है। अलमारी में रखे कपड़े, कागजात और अन्य सामान फर्श पर फैले हुए थे। पीड़ित सुकुमार रविदास ने बताया कि चोर घर से लाखों रुपए की नकदी समेत कई कीमती सामान ले गए हैं। चोरी गए सामान का सही आकलन अभी किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। त्योहार और पूजा के दिनों में लोग घरों से बाहर जाते हैं, ऐसे में चोरी की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में आक्रोश चोरी की इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश देखा गया। लोगों ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े और रात में हो रही चोरियां सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। सूचना मिलने के बाद पाकुड़ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घर का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *