जोधपुर में पुलिस की चेतक को डंपर से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इससे चेतक में सवार ड्राइवर और हैड कांस्टेबल घायल हो गया। घटना 12 जनवरी की रात की है। इसको लेकर अब मामला दर्ज करवाया गया है। थाने में श्रवण कुमार पुत्र बीरबल राम विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि वह इमीग्रीन कंपनी की बोलेरो गाड़ी के चालक के तौर पर बोरानाडा थाने में तैनात है। 12 जनवरी को थाने से सुबह 8 बजे इंचार्ज जय सिंह हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल कमलेश के साथ थाना क्षेत्र में हमारी कंपनी का ड्राइवर ओमाराम ड्यूटी के लिए रवाना हुआ। उसने दिन भर बोरानाडा थाना क्षेत्र में ड्यूटी की। शाम 8 बजे वो खुद बोलेरो गाड़ी पर ड्यूटी के लिए आया था। शाम को हल्का क्षेत्र के गांव नारनाडी में नवकार धाम पर जैन समाज की ओर से आयोजित किया प्रोग्राम में ड्यूटी के लिए नवकार धाम से रवाना हुए थे। रात 10:30 बजे शिव शक्ति पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से डंपर चालक गायड़राम ने डंपर को तेज स्पीड में चलते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते बोलेरो सड़क से उतरकर करीब चार पलटी खाते हुए उल्टी गिर गई। उस गाड़ी में सवार इंचार्ज हेड कांस्टेबल जय सिंह के सिर में और उसके बदन पर अंदरूनी चोटें आई। आसपास के लोगों ने हादसे के बाद उन्हें संभाला और एंबुलेंस के माध्यम से मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। हादसे में बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


