दौसा में कड़ाके की ठंड, पाला जमा:फसलों में नुकसान की आशंका से किसान चिंतित, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवाओं के चलते दौसा जिले में मौसम पूरी तरह साफ होने के साथ कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। यहां बीती रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा गिरने से जिले के कई इलाकों में पाला जमा और खेतों में बर्फ की सफेद चादर देखी गई। जिले के ग्रामीण अंचल में घास-फूस पर पाला जमा, साथ ही सरसों, गेहूं, जौ आदि पर भी ओस की बूंदें जमी। कड़ाके की ठंड के चलते फसलों में नुकसान की संभावना जताई गई है। इससे किसान चिंतित हैं। हालांकि गुरूवार को भी घने कोहरे से राहत रही। वहीं न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और सर्द हवाएं चलने से तेज सर्दी रहने की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 2 दिन राज्य में सर्द हवाओं का असर रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *