देवास के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी:अधितकम पारा भी 23 पर पहुंचा, दो दिन में और कम होगी ठंड

देवास में पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को देवास का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 2 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार की सुबह शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिली, लेकिन उत्तर से आ रही तेज और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दोपहर में भी गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने राहत भरी खबर दी है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप कम होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *