उदयपुर में चलती कार में IT कंपनी मैनेजर से गैंगरेप:CEO, एग्जीक्यूटिव हेड व उसके पति की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड, बर्थ-डे पार्टी में गई थी

उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सुखेर इलाके में हुई है। होटल में बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी की थी
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी थी। पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में हुई थी। युवती ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे होटल पहुंची। वहां कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति थे। पार्टी देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान जमकर शराब पी गई। पीड़ित युवती के बेहोश होने जैसी स्थिति होने पर पार्टी कर रहे लोग उन्हें घर छोड़ना चाहते थे। आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड, कंपनी के CEO ने पार्टी में आए बाकी लोगों को जाने को बोला। धीरे-धीरे करके सारे गेस्ट चले गए। अकेली युवती बच गई। रात करीब 1:45 बजे युवती को उसी की कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने बैठाया। इनके साथ कार में महिला एग्जीक्यूटिव का पति और सीईओ भी थे। तीनों युवती को घर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में एक दुकान से सिगरेट जैसा कुछ खरीदा और युवती को पिलाया। पीते ही वह बेहोश हो गई। होश आया तो प्राइवेट पार्ट पर घाव थे
कुछ देर बाद उसे थोड़ा होश आया तो सीईओ उनसे छेड़छाड़ कर रहा था। फिर सीईओ, एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उससे रेप किया। बार-बार कहने के बाद तीनों ने सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा। पीड़ित युवती सुबह पूरी तरह होश में आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी ईयर रिंग, मोजे और अंडर गारमेंट्स नहीं मिले। प्राइवेट पार्ट पर घाव थे। पीड़ित ने कार के डैशकैम के ऑडियो-वीडियो चेक किए। इसमें सीईओ, महिला और उसके पति की सारी हरकत रिकॉर्ड हो गई थी। पीड़ित युवती ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह उदयपुर की ही रहने वाली है। मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। 10 महीने पहले भी हुई थी इस तरह की घटना
10 महीने पहले उदयपुर के प्रतापनगर इलाके में 40 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। लिफ्ट देने के बहाने कार सवार चार युवकों ने महिला (40) को अगवा कर लिया था। फिर चलती कार में वारदात को अंजाम दिया था। महिला के साथ सरिए से मारपीट भी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर… बांसवाड़ा में महिला से रातभर गैंगरेप, रास्ते में जीजा को पीटकर भगाया बांसवाड़ा के आंबापुरा में जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला को बदमाशों ने बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप किया। आरोपियों ने मौके पर ही विवाहिता के जीजा के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। घटना 21 दिसंबर की है। रिपोर्ट के आधार पर 2 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *