बाड़मेर जिले की आरजीटी पुलिस ने अवैध शराब तस्कर और 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड बाड़मेर ग्रामीण ओर आरजीटी पुलिस थाने में मामलों में फरार चल रहा था। आरोपी पंजाब से अवैध शराब भरवाकर राजस्थान में सप्लाई करवाता था। फिलहाल पुलिस अवैध शराब को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर वांटेड आरोपियों को डिटेन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरजीटी थानाधिकारी अनु चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने रागेश्वरी थाने ने 1045 कार्टन अवैध अग्रेजी शराब के 9 फरवरी 2024 को जब्त किए थे। वहीं बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस ने 29 जनवरी को 556 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की थी। अलग-अलग थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए। जांच पड़ताल में सामने आया था कि शराब तस्कर गुरुवीर सिंह ने ट्रकों में भरकर सप्लाई करवाई। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा था। एसपी ने तस्कर पर 10 हजार रुपए का इनामी घोषित किया। पंजाब अमृतसर पुलिस ने आरोपी गुरुवीरसिंह पुत्र बलविंद्र सिह उर्फ जोगासिंह निवासी बस्ती मोहम्मद अली शाह पुलिस थाना ममदोट जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। वहां से उसे केंद्रीय कारागृह अमृतसर भेज दिया गया था। प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार आरजीटी पुलिस ने शराब तस्कर को केंद्रीय जेल अमृतसर से प्रोडक्शन वारंटर पर गिरफ्तार कर बाड़मेर लेकर आई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का 1 मामला अमृतसर पंजाब में दर्ज है। वहीं तीन मामले शराब तस्करी के बाड़मेर ग्रामीण धाना, आरजीटी बाड़मेर, पुलिस थाना दौलतपुरा जिला जयपुर में दर्ज है। कार्रवई में एएसआई रमेश कुमार, हैड कांस्टेबल मूलसिंह, कांस्टेबल सुरेश कुमार, रामचद्र और टेलाराम शामिल है।


