जिले में फसलों पर ओेस जमी,तापमन में उतार चढ़ाव जारी:शीत लहर भी चल रही, जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज

अलवर जिले में बीते कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि बीच में एक दिन ऐसा रहा जब पूरे दिन कोहरा छाया रहा और मौसम पूरी तरह से नहीं खुल पाया, लेकिन इसके बाद से लगातार मौसम साफ चल रहा है। गुरुवार को भी आसमान पूरी तरह साफ रहा और दिन में धूप खिली रही। इसके बावजूद सुबह के समय फसलों पर भारी ओस जमी हुई दिखाई दी। वहीं सूखी घास और लकड़ियों पर बर्फ जैसी परत जमी नजर आई। जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दिन के समय जिले में शीत लहर का असर बना हुआ है। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे से ही शीत लहर चलने लगी थी, जो दोपहर और शाम तक कभी धीमी तो कभी तेज गति से चलती रही। गुरुवार सुबह से भी हल्की शीत लहर चल रही है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास और कपकपी बनी हुई है।मौसम के जानकारों के अनुसार फिलहाल इस मौसम से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *