दोस्त से बात करने पर परिजनों ने नाबालिग लड़की को डांट दिया। नाबालिग लड़की घर छोड़कर चली गई जो पुलिस को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से मिली। पुलिस ने नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंप दिया है। मामला सीकर शहर का है। यहां एक परिवार किराए के मकान में रहता है। जिनके 17 साल की बेटी है। 17 साल की नाबालिग लड़की का एक लड़का दोस्त है। जिससे वह फोन पर बातचीत किया करती थी। 22 दिसंबर को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब नाबालिग लड़की अपने दोस्त से बात कर रही थी। इस बीच उसकी मां ने उसे देख लिया और उसे डांटना शुरू कर दिया। अचानक मां की इस डांट से नाबालिग लड़की गुस्सा हुई। जो 22 दिसंबर की शाम को ही घर से निकल गई। परिजन पहले तो अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने भी मामले में तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने लड़की के घर से निकलने के बाद के करीब 20 से 30 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। जिसके आधार पर पता लगा कि नाबालिग लड़की सीकर स्टेशन पर आई है। जो यहां से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी जीआरपी थानों को सूचित कर दिया। श्रीगंगानगर जीआरपी पुलिस ने फुटेज के आधार पर लड़की को ढूंढ लिया और फिर सीकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सीकर पुलिस श्रीगंगानगर पहुंची और फिर नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर आई। लड़की ने पुलिस को बताया कि मां ने जब डांटा तो उससे बहुत बुरा लगा। उसने ऐसा सोच लिया कि उसे अब इस घर में नहीं रहना। इसलिए वह सीधे स्टेशन पहुंची। उसे कुछ भी समझ नहीं आया कि कहां जाना है और क्या करना है वह तो सीधे जो ट्रेन दिखी उसमें बैठ गई। यह खबर भी पढ़ें : 15 साल की नाबालिग लड़की लापता:पिता ने 2 लड़कों पर किडनैप का शक जताया, पहले भी कर चुके कोशिश सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने 2 लड़कों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)


