सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से एमपी भाग रहा बदमाश गिरफ्तार:गंगापुर फायरिंग केस में वांटेड था, पुलिस ने रखा था 5 हजार का ईनाम

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने गंगापुर सिटी कस्बे में हुई फायरिंग मामले में फरार चल रहे पांच हजार रूपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंकज गुर्जर निवासी थली थाना गंगापुर सिटी सदर को रेल्वे स्टेशन सवाई माधोपुर के पास से गिरफ्तार किया है। SP अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि गंगापुर सिटी कस्बे के माल गोदाम रोड़ स्थित पुरानी सब्जी मण्डी क्षेत्र में एक दिसम्बर को बदमाशों ने दुकान पर बैठे महेन्द्र उर्फ काडू गुर्जर पर फायरिंग कर दी थी। इस पर थाना कोतवाली गंगापुर सिटी में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ASP राकेश राजौरा के सुपरविजन एवं CO गिर्राज मीणा के निर्देशन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों की ओर इलाके में दबिश दी जा रही है।पुलिस सार्थक प्रयास कर पांच बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में लिप्त अन्य बदमाशों को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर उनके छिपने के स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि बदमाश कृष्णा गुर्जर द्वारा महेन्द्र गुर्जर उर्फ काडू पर आपसी रंजिश लेकर अपने साथियों से फायरिंग करवाई थी। ऐसे पकड़ में आया आरोपी गठित विशेष टीम के सदस्य अजीत मोगा को मुखबिर से सूचना मिली की बदमाश पंकज गुर्जर रेल्वे स्टेशन सवाई माधोपुर के पास में खड़ा रहा है, जो उज्जैन जाने की फिराक में है। इस सूचना पर थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता नेतृत्व में टीम ने कार्य योजना बनाकर इस फायरिंग की घटना में साजिश में सम्मिलित पंकज गुर्जर पुत्र बाबूलाल निवासी थली सदर गंगापुर सिटी को घेराबन्दी कर पकड़ लिया। पंकज गुर्जर के पास एक अवैध देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस भी मिले है। जिस पर पंकज गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पंकज गुर्जर के खिलाफ पांच मामले हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा मारपीट के दर्ज है। इन जगहों पर काटी फरारी इस फायरिंग की घटना के बाद से पंकज ने जयपुर, डांग क्षेत्र करौली, श्योपुर व दौसा में फरारी काटी थी। पुलिस की टीमों द्वारा लगातार दी जा रही दबिश के कारण पंकज लम्बी फरारी काटने के फिराक में रेल्वे स्टेशन के बाहर उज्जैन जाने के लिए खडा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *