हाईवे क्रॉस करते दो महिलाओं को थार ने कुचला, मौत:रामदेवरा दर्शन कर बस से जा रहे थे गुजरात, पुलिस जुटी गाडी की तलाश में

श्रद्धालुओं से भरी बस नेशनल हाईवे 68 से गुजरात की तरफ जा रही थी। बीच रास्ते में बस का डीजल खत्म होने पर हाईवे किनारे रोककर ड्राइवर डीजल लेने के लिए गया। इस दौरान बस से दो महिलाएं हाईवे पार कर रही थी। तेज रफ्तार थार ने दोनों को टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके बोर चारणान टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले सुबह करीब 5 बजे की है। थार ड्राइवर गाडी लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। वहीं पुलिस ने टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार गाडी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गुजरात निवासी श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन करने के लिए गए हुए थे। बुधवार को रामदेवरा दर्शन कर वापस अपने घर गुजरात की तरफ जा रहे थे। बीच रास्ते में नेशनल हाईवे 68 धोरीमन्ना से निकलकर जा रहे थे। बीच रास्ते में बस का डीजल खत्म हो गया। ड्राइवर ने बस को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान दो महिलाएं बस से बाथरूम करने के लिए नीचे उतरी। इस दौरान धोरीमन्ना से सांचौर की तरफ जा रही थार ने दोनों महिलाओं को टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस को सूचना दी गई। लोगों ने एबुलेंस की मदद से दोनों महिलाओं को धोरीमन्ना हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया- हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। फिलहाल टोल समेत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाडी की तलाश कर रहे है। वहीं रिपोर्ट के आधार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *