बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं का विरोध:दौसा में पुतला फूंक कर नारेबाजी की, केंद्र सरकार से हितों की रक्षा करने की मांग

बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में बुधवार शाम को दौसा जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। गांधी तिराहे पर हुए विरोध प्रदर्शन में बांग्लादेश का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने बांग्लादेश के हिंदुओं के रक्षा के लिए नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री रोहित डंगायच ने कहा कि हिंदुओं को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। जिस तरीके से बांग्लादेश में हिंदुओं का खून सड़कों पर बहाया जा रहा है, इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा बांग्लादेश के प्रति शॉफ्ट कॉर्नर को खत्म कर स्पष्ट नीति अपनाई जानी चाहिए। धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए करेंगे संघर्ष प्रदर्शन में शामिल प्रदीप पारीक, सुशील शर्मा आदि ने कहा कि सर्व हिंदू समाज इस तरह की घटनाओं का पुरजोर विरोध करता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाता रहेगा। देश बार-बार चुनौतियां स्वीकार करेगा और दशकों तक संघर्ष कर हमने भारतीय संस्कृति को बचाया है, उसके लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास व्यक्त किया कि वे हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। इस दौरान युवाओं ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *