PM मोदी करेंगे दौसा रेलवे जंक्शन का उद्घाटन:अमृत भारत स्टेशन योजना में 15.17 करोड़ में हुआ रिनोवेशन; 4.10 करोड़ में बना एफओबी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दौसा रेलवे जंक्शन का 15.17 करोड़ रुपए की लागत से रिनोवेशन किया गया है। इसका उद्घाटन आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीसी के जरिए किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार शाम को रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण स्पेशल निरीक्षण यान से दौसा स्टेशन पहुंचे और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अहमदाबाद रेल मार्ग पर स्थित यह रेलवे स्टेशन जिले में स्थित महत्वपूर्ण और परिवहन का केंद्र है। दौसा का रेलवे इतिहास ब्रिटिश शासनकाल से जुड़ा है, जब इसे मुख्य रूप से व्यापार, शिक्षा, और सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया था। उन्होंने बताया कि यहां हुए कार्यों से स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाया गया है। स्टेशन के भवन को पूर्ण रूप ये नवीनीकृत किया गया है। सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सुविधा क्षेत्र को विकसित किया गया है तथा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार का प्रावधान किया गया है। साथ ही स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया गया है। स्टेशन भवन के अन्दर तथा वेटिंग हॉल में भारतीय कला, विरासत और संस्कृति को दर्शाते चित्र बनाए गए हैं। 4.10 करोड़ रुपए की लागत से बना एफओबी सीपीआरओ ने बताया कि दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, 4.10 करोड़ रुपए की लागत से ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का निर्माण किया गया है जिसमें रेम्प और कवरिंग शेड का भी प्रावधान किया गया। नये वेटिंग रूम, आधुनिक फिटिंग के साथ सुविधाएं, दिव्यांग जनों के लिए हेल्प बूथ, विशेष शौचालय, विशेष वाटर बूथ, रेम्प, अलग पार्किंग, साईनेज, विशेष कुर्सियां आदि शामिल हैं। इसके साथ ही 1.08 करोड़ रुपए की लागत से 02 लिफ्ट भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए लगवाए सीसीटीवी उन्होंने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन इन्फॉरमेशन बोर्ड और कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी का प्रावधान भी किया गया है। महिला और बच्चों के लिए सुरक्षा, जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट तथा उर्जा संरक्षण के लिए सोलर पावर से सम्बन्धित कार्य भी किए गए हैं। इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *