छात्रों को व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण दे रहे

राजनांदगांव| डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शिक्षिका अंशु तिवारी का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इंटर्नशिप सीता कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, राजनांदगांव में संपन्न की जा रही है, जहां छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा, सॉफ्टवेयर हैंडलिंग एवं व्यावहारिक आईटी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *