भास्कर न्यूज | राजनांदगांव स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर चिंता व्यक्त करते निखिल द्विवेदी ने रौनक इंटरप्राइजेस में पकड़े नकली पनीर प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है। इसी मांग पर उन्होंने मंगलवार शाम कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा हालही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई में रौनक इंटरप्राइजेस जैसे लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान में बड़े पैमाने पर नकली पनीर का निर्माण पकड़ा जाना चौंकाने वाला एवं आपराधिक कृत्य है। लाइसेंस प्राप्त होने के बाद मिल्क पाउडर, पाम ऑयल एवं अन्य अमानक सामग्री मिलाकर नकली पनीर तैयार किया। शहरवासियों की जान से खिलवाड़ है।


