सर्व समाज में आक्रोश, बाजार के दिन बंद रहीं दुकानें

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी बीते दिनों कांकेर जिले में सर्व समाज के कार्यकर्ताओं के साथ घटित घटना को लेकर प्रदेश व्यापी बंद के आह्वान पर अंबागढ़ चौकी स्वस्फूर्त बंद रहा। यहां साप्ताहिक बाजार के दिन होने के बाद भी सुबह से दुकानें और आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद को लेकर सर्व समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दिवस पूर्व मंगलवार शाम बाइक रैली निकाल कर बंद की अपील की थी जिसका परिणाम यह रहा कि बाजार का महत्वपूर्ण दिन होने के बाद भी मेडिकल और डेयरी उत्पाद की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। आज सभा उपरांत सर्व समाज के पदाधिकारियों ने रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आयोजन में सतीश खण्डेलवाल, तुलसी राम वर्मा, विजय वैष्णव, नीलकंठ कोमरे, राजेश्वर साह, देवकुमार यादव, संतोष कुमार यादव,शेषशायी साहू, अरुण कुमार यादव,नरेश निषाद,रतन लाल ठाकुर, जितेश ठाकुर , रामकुमार छेदैय्या,पवन साहू, चित्रेश यादव, जितेन्द्र ‌पटेल,मानिक साहू मुरली मनोहर साहू ​सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के सदस्य एवं आमजन उपस्थित थे। समाज प्रमुखों ने किया संबोधित, घटना की निंदा अंबागढ़ चौकी में सर्व समाज द्वारा आयोजित बंद के दौरान आयोजित सभा में मुख्यवक्ता अन्नाजी सफारे ने कहा कि हिंदू समाज सदा से शांतिप्रिय समाज रहा जिसके निर्बलों पर सदा अत्याचार मुगलों से लेकर अंग्रेजों के शासनकाल तक रहा। वहीं मिशनरियों के द्वारा विभिन्न हिंदू समाज के लाचार और कमजोरों को धर्मांतरित कर पुनः गुलाम बनाकर शोषण किया जा रहा है। देवांगन समाज उमेद देवांगन,हल्बा समाज के मनहरण पिथोरा, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के गोपाल राम वर्मा, बौद्ध समाज से वरिष्ठ वयोवृद्ध शिक्षक आरएस दामले, साहू समाज के गयादास साहू, यादव समाज के सेवक राम यादव ने घटना की निंदा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *