छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सली मार गिराए:मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं भी, शवों के पास SLR, 12 बोर राइफल और BGL मिले

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को फोर्स ने 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से पांचों के शव के साथ SLR और राइफल बरामद किए गए हैं। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। घटना मद्देड़ इलाके के बन्देपारा क्षेत्र की है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में शाम 3-4 बजे तक रुक-रुककर फायरिंग चली। जवानों ने राइफल और BGL बरामद किया बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, 2 सिंगल शॉट बंदूक, एक BGL लॉन्चर, 1 देशी बंदूक (भरमार) के साथ विस्फोटक, नक्सल साहित्य और नक्सली सामग्री बरामद की गई है। नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को माओवादियों के कोर इलाके में ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं जवान मौके पर पहुंचे। जहां नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।
अब तक हुए बड़े नक्सली हमलों की टाइमलाइन …………………………. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़…3 नक्सली ढेर: DRG, STF और कोबरा की टीम ने माओवादियों को घेरा; सर्चिंग ऑपरेशन जारी छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में 9 जनवरी को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। DRG, STF और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *