महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस:शौर्य यात्रा नाचते हुए निकले कलाकार, पूरे दिन कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

भरतपुर में आज महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान शहर में पर्यटन विभाग की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें सबसे पहले सुबह 9 बजे शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसे कलेक्टर कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाई। शौर्य यात्रा शहर के ट्रैफिक चौराहे से शुरू हुई और किले में इसका समापन हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम सुबह सबसे पहले 9 बजे यातायात चौराहे से शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा का समापन किले स्थित किशोरी महल पर हुआ। किशोरी महल स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। दोपहर 12 बजे किशोरी महल में लोहागढ़ फोर्ट पर सेंड आर्ट प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे होगा कार्यक्रमों का समापन उसके बाद शाम 5 बजे गंगा मंदिर पर फूल बंगला झांकी दीपमाला और आरती का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद शाम 5 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में बेस्ट ऑफ राजस्थान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *