शुजालपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर:सिर में गंभीर चोट से अस्पताल में हुई मौत

शुजालपुर से 17 किमी दूर अरनियाकला में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। अरनियाकला के पास अलीसरिया जोड़ और संस्कार स्कूल के बीच यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक उर्फ गुड्डू (47) के रूप में हुई है, जो पुरोहित ट्रेवल्स की यात्री बस में कंडक्टर का काम करता था। घटना के समय गुड्डू बाइक से पोचानेर से अरनियाकला की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे घायल गुड्डू को शुजालपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक विवाहित था और उसके परिवार में पत्नी सहित अन्य सदस्य हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *