उमरिया में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक पहुंचा:कोहरे के कारण दलहनी फसलों को भारी नुकसान की आशंका

उमरिया जिले में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकलने से ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है। जिले का तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कोहरे के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेष रूप से दलहनी फसलों जैसे अरहर, मसूर और चने को भारी नुकसान की आशंका है। स्थानीय किसान गुड्डा ने बताया कि फूल आने के समय कोहरे का यह प्रकोप फसलों के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रहा है। फूल झड़ने की संभावना ने किसानों को चिंतित कर दिया है। सब्जी उत्पादक क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल है। गोभी, टमाटर और बैंगन सहित कई सब्जियों को नुकसान की आशंका है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी उपाय अपनाने की अपील कृषि विभाग के अधिकारी आरएन सिंह परिहार ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों में पानी लगाएं और मेढ़ों पर धुआं करें। इससे वातावरण में गर्माहट पैदा होगी और फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। मौसम की इस मार से न केवल कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है, बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *