भैंस बचाने की कोशिश में बेकाबू कार पेड़ से टकराई:कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल

उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर चिड़ियावासा के पास देर रात एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसा भैंस को बचाने के प्रयास में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कार के अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने राजेश को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया। भैंस अचानक सड़क पर आने से बिगड़ा संतुलन सदर थाने के एसआई रामलाल ने बताया कि राजेश, पुत्र कृष्णगोपाल पालोदा ( आदित्य रेजीडेंसी जानावारी निवासी) से कार लेकर बांसवाड़ा की ओर आ रहे थे। चिड़ियावासा के पास अचानक सड़क पर एक भैंस सामने आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में कार से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर की आवाज से जमा हुए लोग हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर राजेश को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *