लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में एजेंट पर चलाई गोली:फायरिंग में एक अपराधी की हुई मौत, रांची में हुई 13 लाख की लूट में था शामिल

लोहरदगा जिले के कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में एक कुख्यात अपराधी की मौके पर मौत हो गई। मारे गए अपराधी की पहचान सुभाष जायसवाल उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इसका नाम रांची के पंडरा में 13 लाख रुपए की लूट और फायरिंग मामले में आया था। जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब दो हथियारबंद अपराधी बाइक से बस स्टैंड पहुंचे और बस एजेंट संतु पासवान पर गोली चला दी। हालांकि, संतु पासवान बाल-बाल बच गए। इसी दौरान दूसरे अपराधी ने भी गोली चलाई। यह गोली सुभाष जायसवाल को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। एक अपराधी को पुलिस के किया अरेस्ट घटनास्थल से ही पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुड़ू-डाल्टेनगंज मेन रोड को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग लोहरदगा एसपी से मिलने की मांग कर रहे। बस स्टैंड की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। इलाके में भय का माहौल है। एसपी हारिस बिन जमा ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि मामले की जांच जारी है। कुड़ू बस स्टैंड से रोजाना हजारों वाहनों का परिचालन होता है। इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। ————————– पंडरा लूटकांड की इस खबर को पढ़ें… कंपनी का पूर्व कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड:गड़बड़ी के आरोप में डेढ़ साल पहले निकाला गया, जेल से की प्लानिंग, रामगढ़ से लिया हथियार रांची के ओटीसी ग्राउंड के पास आईटीसी कंपनी के अकाउंटेंट से 13 लाख लूटने व होटल मैनेजर को गोली मारने के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी में काम करने वाला कर्मी ही लूट कांड का मास्टर माइंड निकला। पूर्व कर्मी को इस बात की पहले से ही जानकारी थी कि सुमित पैसा लेकर जमा करने के लिए बैंक जाता है। यही वजह है कि वह अपने साथियों को लेकर ओटीसी मैदान के पास पहुंचा और हथियार के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पूर्व कर्मी को अनियमितता बरतने के आरोप में पकड़े जाने के बाद कुछ वर्ष पहले ही निकाल दिया गया था। थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, उस मामले की पुलिस जांच कर ही रही है। इसी दौरान पूर्व कर्मी पड़ोसी राज्य में अपराध करते पकड़ा गया था, जिसके बाद जेल चला गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *