चरही | दो दिनों से नव हाथियों का एक झुंड चरही वन क्षेत्र में पहुंच गए हैं। दो दिनों से 9 की संख्या में हाथियों का झुंड कजरी गांव में लगे फसलों को रौंद डाले हैं। झुंड में 6 बड़े हाथी और 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। कजरी में चेतन गंझू के बाउंड्री को तोड़ कर उसके बारी में लगे आलू और गोभी के फसल बर्बाद कर दिए। बालेश्वर गंझू के बारी में लगे आलू और टमाटर को बर्बाद कर दिया। सुनील गंझू के खेत में लगे आलू और जीवलालाल गंझू के बारी में लगे राहर को चट कर गए। हाथियों के झुंड कजरी के जंगलों में जमे हैं। वनकर्मी अजय कुमार ने बताया कि जितने भी ग्रामीणों का फसल और सामग्री का नुकसान हुआ है,उसकी जांच कर विभाग को मुआवजा हेतु भेज दिया जाएगा।


