अबोहर में बेसहारा पशु से टकराई स्कूटी:हालत गंभीर, शहर जाते वक्त हुआ हादसा

अबोहर में लोहड़ी का सामान खरीदने जा रहे एक व्यक्ति की स्कूटी बेसहारा पशु से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कल शाम की है, जब सैदांवाली के बाला जी वैक्सीन प्लांट में काम करने वाले 40 वर्षीय जगवीर सिंह अपनी एक्टिवा से शहर जा रहे थे। घायल जगवीर सिंह को स्थानीय लोगों की सूचना पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अन्य अस्पताल रेफर कर दिया। वैक्सीन प्लांट के मालिक ने बताया कि जगवीर सिंह पिछले 26 वर्षों से उनके यहां ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत हैं। यह घटना सैदावांली रोड पर हुई, जहां अचानक एक बेसहारा पशु के सामने आने से स्कूटी बेकाबू हो गई। डॉक्टरों के अनुसार जगवीर सिंह की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *