क्रिकेट स्पर्धा में फाइनल मुकाबला में अंसुला ने ठाकुर दियाखुर्द को हराया

भास्कर न्यूज | अरंड ग्राम खुटेरी में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में 32 टीमों ने भाग लिया, जिसमें फाइनल मैच अंसुला व ठाकुर दिया खुर्द के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबला अंसुला ने 5 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान समापन समारोह में कौतुक पटेल ने खेल को स्वस्थ तन व स्वस्थ मन के साथ सकारात्मक सोच के लिये आवश्यक बताया। युवाओं को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता टीम अंसुला को 21 हजार नगद व ट्राफी प्रदान करके सम्मानित किया गया। उपविजेता ठाकुर दिया खुर्द को 11 हजार नगद व ट्रॉफी, तृतीय स्थान प्राप्त पचपेड़ी को 7 हजार व ट्रॉफी, चतुर्थ स्थान प्राप्त सवैया कला को 5 हजार व ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस मौके पर कृष्णकुमार ध्रुव, घनश्याम धाधी, कौतुक पटेल, युगल किशोर डड़सेना, मनहरण यादव, भुनेश्वर सिन्हा, अजय अग्रवाल, बुधराम यादव, शिवचरण ध्रुव, तेजराम यादव, उमाशंकर सिन्हा, अशोक, संतोष यादव, रितेश ध्रुव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *