राजनांदगांव| ट्रांसफर रुकवाने का झांसा देकर स्टाफ नर्स से 3 लाख 25 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को मंत्री व अफसरों का करीबी बताकर घटना को अंजाम दिया। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि आरोपी अनुपम नगर निवासी साहिल जैन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां उसकी जान पहचान एक स्टाफ से हो गई। इसी दौरान नर्स ने उसे बताया कि उसका ट्रासंफर जगदलपुर हॉस्पिटल में हो गया है। आरोपी साहिल जैन ने खुद को अफसरों व मंत्रियों का करीबी बताया और ट्रांसफर रुकवाने की बात कही। आरोपी की बात में आकर स्टार्फ नर्स से उसे 3 लाख 25 हजार रुपए दे दिए। लेकिन प्रार्थिया के ट्रांसफर आदेश में किसी तरह का संशोधन नहीं हुआ। वहीं प्रार्थिया के रुपए भी आरोपी ने वापस नहीं किए।


