भास्कर न्यूज । राजनांदगांव पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं 3 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सिविल लाईन, तुलसीपुर, बजरंग चौक, स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप निर्माण कार्य होंगे। दोनों निर्माण कामों की मांग वार्डवासियों द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी जो पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में पूर्ण नहीं हो सकी। वार्ड वासियों की मांग को पूर्व सांसद मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समक्ष रख राशि स्वीकृति करने अनुरोध किया था। इस पर सहमति जताते डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर वार्ड 16 अंतर्गत शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण करने 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्व सांसद मधुसूदन ने किया। इस दौरान पार्षद टोपेन्द्र (पारस) वर्मा, उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया, स्थानीय भाजपा नेतागण अतुल रायजादा, मुकेश शर्मा, वार्डवासी नरेन्द्र (मुन्ना) यादव, हर्ष (गुड्डा) रामटेके, शिवकुमार श्रीवास्तव, सतीश रेवतकर, प्रकाश हरिहारनो, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, संगीता मिश्रा दुर्गा राणा, सहित यादव मौजूद रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने दोनों विकास एवं निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन का आभार जताया। भूमिपूजन के बाद राधाकृष्ण की पूजा-अर्चना की।


