राजनांदगांव । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर शिवनाथ कॉलोनी में राम वंदना, हनुमान चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कॉलोनी की महिला, पुरुष और बच्चों ने अनेक रामभक्तों ने कार्यक्रम मे शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिवनाथ कॉलोनी के संस्कारी महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित किया गया।


