ब्राम्हण योद्धा, यादव ब्रदर्स, राजपूताना 11 व जैन वीरों के बीच हुआ मुकाबला

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कमला कॉलेज ग्राउंड में खेली जा रही स्व.ताराचंद सिंगी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार की रात दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल में ब्राम्हण योद्धा, यादव ब्रदर्स, राजपूताना 11 और विक्रमादित्य जैन वीर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसके पूर्व रविवार की रात चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें चारों मैच रोमांचक रहे। पहला मैच कर्मा योद्धा साहू बी और राजपूताना 11 के मध्य खेला गया। इस मैच में राजपूताना 11 ने 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए। शुभम बनाफर ने 76 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का सामना करने उतरी कर्मा योद्धा की टीम 90 रन ही बना पाई। इसमें धनेश साहू ने 62 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दूसरा मैच यादव ब्रदर्स और भीम वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें भीम वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। जवाब में यादव ब्रदर्स की टीम ने 8.4 ओवर में यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मैच में मोंटू यादव ने 29 और हिमांशु ठावरे ने 24 रनों का योगदान दिया। तीसरा मैच मखियार 11 और ब्राम्हण योद्धा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर मखियार 11 ने 91 रन बनाए। जवाब में उतरी ब्राम्हण योद्धा की टीम 6.2 ओवर में ही लक्ष्य को पा लिया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 46, सत्यम शर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया। चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल साहू सुपर जाइंट्स और विक्रमादित्य जैन वीर के मध्य खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साहू सुपर जॉइंट्स ने 81 रन बनाए। जवाब में उतरी जैन वीरों की टीम ने 7.2 ओवर में ही मैच जीत लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *