अलवर शहर में यातायाता पुलिस की ओर से पहली बार मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जब्त किए गए 500 साइलेंसंर पर बुलडोजर चलवाया। सब साइलेंसर एक साथ रोड पर बिछाए गए। उसके बाद ऊपर से बुलडोजर चलाकर पुलिस अफसरो ने संदेश दिया कि मॉडिफाइड साइलेंसर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जो कुत्ते-बिल्ली सहित पटाखों की तरह तेज आवाज करते हुए निकलते हैं। एएसआई कांबले ने कहा कि साइलेंसर लगा स्टंट बाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खतरनाक स्टंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस तरह के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज व धमाके करने वालों पर पुलिस की पूरी नजर है। कई बार अचानक धमाका करने से बच्चे व बुजुर्ग डर जाते हैं। जिससे शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसी बाइक मिलने पर उसे सीज की जाती है। फिर जुर्माना लगाने के बाद छोड़ा जाता है। लेकिन साइलेंसर को हटा दिया जाता है। नॉर्मल साइलेंसर ही बाइक पर लगाने की अनुमति है। यातायात पुलिस निरीक्षक संजय ने कहा कि आमजन से अपील है कि गलत साइड से बाइक कार नहीं चलाएं। शराब पीकर ड्राइव नहीं करें। हेलमेट पहनकर चलाएं। मॉडिफाइट साइलेंसर नहीं लगाएं। अलवर में करीब ढाई साल में 500 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं। उन सब पर एक साथ बुलडोजर चलाकर मैसेज दिया गया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आगे भी कार्यवाही की जाएगी। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 1000 रुपए का जुर्मान भी है। नेम प्लेज पर नंबर की जगह कुछ अन्य लिखने पर 2000 रुपए का जुर्माना है।


