माउंट आबू में जम गई बर्फ, पारा माइनस 1 डिग्री:उत्तरी भारत में बर्फबारी का असर, जनजीवन हुआ प्रभावित

माउंट आबू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
कड़ाके की सर्दी के कारण सुबह के समय लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर आवाजाही कम दिखी, जिससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। पर्यटकों के लिए माउंट आबू की यह सर्दी खास मानी जा रही है। महीनों के इंतजार के बाद पर्यटक ऐसी खूबसूरत तस्वीरें देखने पहुंचते हैं।
फिलहाल तापमान माइनस में है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, यह कड़ाके की सर्दी गुलाबी ठंड में बदल जाएगी। इसके बाद पर्यटक माउंट आबू की वादियों में घूमते हुए नजर आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *