अबोहर में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल:माघी मेले से लौट रहे थे, पीटर रेहड़े से टकराई बाइक

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव अमरपुरा के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राजस्थान के गांव बनवाला के लवप्रीत सिंह और नवजोत सिंह माघी मेले से अपनी रिश्तेदारी से मिलकर बाइक पर वापस लौट रहे थे। दोनों युवकों ने पहना था हेलमेट गांव अमरपुरा के पास दुर्घटना में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें लवप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। दुर्घटना के कारणों को लेकर विरोधाभासी जानकारी सामने आई है। जहां एक ओर बेसहारा पशु से टकराने की बात सामने आई है, वहीं फार्मासिस्ट बंत सिंह के अनुसार पीटर रेहड़े से टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव थाना बहाव वाला पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल नवजोत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक लवप्रीत का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *