पंजाब में गणतंत्र दिवस का प्लान जारी:लुधियाना में राज्यपाल कटारिया; फरीदकोट में CM मान, जालंधर में AAP प्रधान अमन अरोड़ा फहराएंगे झंडा

गणतंत्र दिवस 2025 में पूरे पंजाब में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। सबसे बड़ा प्रोग्राम लुधियाना और फरीदकोट में होगा। लुधियाना में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और फरीदकोट में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान झंडा फहराएंगे। साथ ही जालंधर में पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा झंडा फहराएंगे। इसी तरह विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मोहाली में झंडा फहराएंगे। ऐसे ही कुल 19 जिलों में प्रोग्राम रखे गए हैं। गुरदासपुर में कुलदीप धालीवाल फहराएंगे झंडा डिप्टी स्पीकर जय किशन रूपनगर, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा संगरूर, बरनाला में बाल विकास मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर, गुरदासपुर में एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मोगा में सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा में मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, श्री मुक्तसर साहिब में मंत्री लाल चंद, फाजिल्का में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर में मंत्री हरजोत सिंह बैंस, फिरोजपुर में मंत्री हरभजन सिंह, पटियाला में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, अमृतसर में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध, मलेरकोटला में मंत्री रवजोत सिंह, तरन तारन में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और नवांशहर में मंत्री मोहिंदर भगत झंडा फहराएंगे। पढ़ें सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट, जिसमें प्रोग्राम का शेड्यूल बताया गया….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *