राज्य सरकार का एक साल का काम बेमिसाल: राजपुरोहित:कहा- प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से काम

राज्य की भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला समन्वयक रेवतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष में किसान, युवा, महिला, मजदूर सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को जयपुर में विशाल लाभार्थी सम्मेलन रखा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाभार्थियों को सम्मनित किया जाएगा। सिरोही जिले से 5 हजार लाभार्थी जयपुर जाएंगे। राजपुरोहित ने प्रेववार्ता में बताया कि युवाओं के लिए सरकार आते ही 15 हजार नौकरियां दी गई, जिसके सर्टिफिकेट दो दिन पहले युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा दिए गए। साथ ही रोजगार के लिए लगभग 85 हजार भर्तीयां की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश में राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत 35 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। सरकार किसानों को मजबूत करने के लिए तत्परता के साथ प्रयास कर रही है। 20 हजार गोपालकों को बिना ब्याज लोन देने का काम भजनलाल सरकार ने शुरू किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान दिन-दुगनी, रात-चौगुनी प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित संकल्प को पूरा करने भारत के के लिए मुख्यमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। राजस्थान सरकार प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित व समर्पित रूप से काम कर रही है, जिसके अंतर्गत लखपति दीदी योजना में 5 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को सरकार में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जो सरकार की संवेदनशीलता को अंकित करता है। राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार के एक साल को जनता ने अच्छा माना है, जिसका उदाहरण उपचुनावों में 5 सीटों पर जीत हासिल की है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, जिला मीडिया प्रवक्ता रोहित खत्री, एसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण राठौर, महिपाल चारण, दिनेश वैष्णव, अमृतलाल सुथार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *