जयपुर के बगरू थाना पुलिस ने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार मनोज और हरिमोहन ने उधारी का पैसा नहीे देने पर अपने दोस्त राकेश को जिंदा आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। मृतक के बयानों के आधार पर पुलिस ने आज मृतक राकेश के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि 13 दिसम्बर को मोहर सिंह ने एक लिखित रिपोर्ट बगरू थाने में दी। जिस में उस ने बताया कि 12 दिसम्बर को दिन में लगभग 1 बजे उसके बेटे राकेश गुर्जर को उसके दो दोस्त मनोज कुमावत और हरिमोहन मीणा अपने साथ ले गए। शाम करीब 7 बजे सूचना मिली की राकेश को पट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया, जिसको जलने पर बगरु अस्पताल में लेकर गए हैं। राकेश के दोस्त नारायण शर्मा ने वीडीयो बनाया था जिस में राकेश कह रह है कि उसे मनोज कुमावत, हरिमोहन मीणा ने तेल डाल कर जला दिया। बगरू थाना पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी वैस्ट आलोक सिंघल,एसीपी बगरू हेमेन्द्र शर्मा और सीआई बगरू मोतीलाल शर्मा और डीएसटी प्रभारी गणेश लाल सैनी की टीम बनाई गई। टीमों ने तुरन्त कार्यावाही करते हुऐ नामजद आरोपियों के संबंध में जानकारी निकाल कर तकनीकी सहायता से आरोपीयों के अलग-अलग ठिकानों पर दबीश देकर मनोज कुमावत (24) पुत्र गुलाब चन्द नेहरा निवासी नेहरो की ढाणी गुढा बैरसल पुलिस थाना मोजमाबाद जिला दूदू और हरिमोहन मीणा (24) पुत्र बंशीलाल जाति मीणा निवासी गाव गुढा बैरसल पुलिस थाना मोजमाबाद जिला दूदू गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज नेहरा मृतक राकेश से मांगता था पैसा गिरफ्तार आरोपी मनोज नेहरा मृतक राकेश से पैसा मांगता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ लेकिन राकेश ने पैसा नहीं दिया। 12 दिसम्बर को मनोज नेहरा व उसका साथी हरिमोहन मीणा बाईक से राकेश के पास उसके घर फतेहपुरा बेगस आये व राकेश को उसके घर से साथ लेकर गए। अपने पैसों कि मांग की तो राकेश ने पैसा नही दिये व गाली गलोच करने लगा। इस पर मनोज और हरिमोहन ने राकेश को साथ घुमाते रहे और शराब पिलाते रहे। अंधेरा होने पर राकेश को सुनसान जगह नवसृजित कालोनी योजना बेगस बोराज रोड पर ले गये वहां आग में हाथ तापने के बहाने आग जलाकर आग में शराब डालते रहे। वहां पर मनोज ने वापिस पैसे कि मांग कि इस बात पर उन मे लडाई होने लगी। इस पर मनोज व हरिमोहन ने मिलकर राकेश का जलती हुई आग में धकेल दिया जिससे राकेश के शरीर में आग लग गई और दोनों मौके से भाग गए।


