17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर के दाधिया में आ रहे हैं। जिसको लेकर आज भरतपुर के बीजेपी कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी सोमकांत शर्मा ने बताया कि सीएम से मिलने के लिए राज्य की हर विधानसभा से लाभार्थी जयपुर पहुंचेंगे। साथ ही कल सीएम भजन लाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भरतपुर में कई जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रभारी सोमकांत शर्मा ने बताया कि राजस्थान में बीजेपी सरकार को एक साल पूरा हो चुका है। जिसमें कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और एक साल के कार्यक्रमों का लेखजोखा लेकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर के दाधिया ग्राम में आ रहे हैं। पूरे राजस्थान के केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी प्रधानमंत्री को योजनाओं के लाभ के बारे में बताएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री अनेक योजनाओं का उद्घाटन कार्यक्रम भी करेंगे। कल 15 दिसंबर को सीएम भजन लाल शर्मा का जन्मदिन है। सीएम के जन्मदिन के अवसर पर पूरे राजस्थान और खासकर भरतपुर में सेवा के काम किये जायेंगे। साथ ही कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे समाज के लोग लाभान्वित हो सके। सीएम के जन्मदिन के लिए होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आज बैठक थी। 17 दिसंबर को राज्य की हर विधानसभा से लाभार्थी जयपुर पहुंचेंगे।


