राजसमंद में ट्रेक्टर चोर गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को रेलमगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुंण्डावत के अनुसार गत 5 दिसम्बर की रात्रि को गिलुण्ड बस स्टैण्ड से स्वराज ट्रेक्टर मय ट्रौली के चोरी हो गया। जिसके बाद क्षेत्र अज्ञात चोरो की तलाश के लिए पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्धों पर निगरानी शुरू की। इसके लिए थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुण्डावत ने राशमी, गंगापुर, चित्तोडग, भीलवाड़ा, मावली, फतेहनगर, कपासन क्षेत्र में खुफिया तरीके से छानबीन शुरू की। जिसके पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को चिह्नित कर पूछताछ करने पर तीनों ने 5 दिसम्बर को ट्रेक्टर ट्रौली चोरी की वारदात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने सद्दाम पुत्र मांगु खां पठान निवासी सहाड़ा, जिला भीलवाड़ा, शहादत पुत्र रज्जाक शेख निवासी चांपा खेड़ी, रेलमगरा व कलीम पुत्र अनवर खां पठान निवासी सिन्देसर कला थाना रेलमगरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की और भी वारदाते खुलने की संभावना है।


