रायपुर में सड़क किनारे मिली लड़की की लाश:शरीर में चोट के निशान, हत्या की आशंका के बाद पुलिस जांच में जुटी, पहचान नहीं

रायपुर में सड़क किनारे एक लड़की की लाश मिली है। लाश में चोट की निशान भी है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।
टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दोपहर 1 बजे के करीब सूचना मिली कि कमल विहार सेक्टर 1 इलाके में झाड़ियां के बीच एक लड़की की लाश है। लड़की ने काले रंग का कपड़ा पहना हुआ है। लड़की की उम्र 18 साल के करीब है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों को खंगाला जा रहा है। हत्या कर लाश छिपाने की आशंका पुलिस को शक है कि युवती की हत्या किसी दूसरे जगह की गई है। फिर लाश को छिपाने के लिए झाड़ियों के बीच फेंका गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि लाश के पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या की पुष्टि हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *