सिवनी जिला अस्पताल से बाइक चोर गिरफ्तार:चोर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा; झाड़ियों में छिपाई थी

सिवनी में जिला अस्पताल से एक बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने सुबह लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। 19 दिसंबर को शुभम कुल्हाड़े निवासी शिव शक्ति मंदिर, आजाद वार्ड सिवनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जिला अस्पताल से उनकी बाइक चोरी हो गई है। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। तकनीकी पड़ताल के आधार पर पुलिस ने बबरिया रोड के पास से आरोपी राकेश हरिनखेड़े को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में राकेश ने बताया कि उसने जिला अस्पताल से बाइक चुराई थी और कुछ दिनों तक उसे बबरिया रोड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा था। पेट्रोल खत्म होने के कारण वह बाइक को धक्का लगाकर पेट्रोल भरवाने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पहचान लिया। आरोपी का पुराना पुलिस रिकॉर्ड आरोपी राकेश हरिनखेड़े का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ थाना कटंगी, जिला बालाघाट में चोरी के 3 मामले, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र में 2 मामले, जूनी कामठी, महाराष्ट्र में 1 मामला, लकड़गंज, महाराष्ट्र में 1 मामला और कोतवाली सिवनी में भी 1 मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, सहायक उपनिरीक्षक जसवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक प्रशांत राठौर, नवीन तिवारी, संजय यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *