उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से 80 साल के एक बुजुर्ग की घायल हो गया। घटना गुरुवार को मानपुर बफर परिक्षेत्र के नौंगवा बीट में हुई। घायल बुजुर्ग को टाइगर रिजर्व की टीम ने मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। शौच के लिए गए बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला जानकारी के अनुसार, कठहार भरतपुर मोहल्ला निवासी राम लखन पटेल (लगभग 80 वर्ष) गुरुवार को शौच के लिए गए थे। नौंगवा बीट के कक्ष क्रमांक 652 में झाड़ियों में बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में राम लखन के सिर, दोनों हाथों और पैर में चोटें आई हैं। तीन के अंदर बाघ के हमले की दूसरी घटना यह मानपुर बफर परिक्षेत्र में तीन दिनों के अंदर ग्रामीण पर बाघ का दूसरा हमला है। दोनों घटनाओं के स्थान लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर हैं, जिससे क्षेत्र में ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों को भी बुलाया गया है और टीम तैनात कर दी गई है। यह क्षेत्र कोर एरिया से जुड़ा होने के कारण बाघों की आवाजाही रहती है। हमारी टीम ग्रामीणों को जंगल में जाते समय सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करती है।


