जिला प्रशासन की ओर से अजमेर के हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में शुक्राने की चादर पेश की गई। 813वां उर्स शांति पूर्व सम्पन्न होने पर संभागीय आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक ने यह चादर पेश की। इस चादर का जुलूस दरगाह के निजाम गेट से शुरू हुआ और इसमें कव्वालों ने ख्वाजा साहब की शान में कव्वालियां पेश की। संभागीय आयुक्त महेश चन्द शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश के साथ अजमेर में अमन, चैन और शांति के लिए चादर पेश कर दुआ मांगी गई। दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। (फोटो-वीडियो-नजीर कादरी, अजमेर) पढ़ें ये खबर भी…. REET-2024 के आवेदन की कल आखिरी तारीख:डेट बढ़ने की सम्भावना नहीं, अब तक साढे़ 11 लाख कैंडिडेट्स ने किया आवेदन राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) – 2024 के लिए आवेदन कल यानी 15 जनवरी तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 27 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए साढे़ 11 लाख कैंडिडेट्स ने अब तक आवेदन किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


