मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के कानपुर खेड़ा में डांगी समाज की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का डांगी पटेल समाज ने अभिनंदन किया। प्रतियोगिता उदयपुर शहर से 11 किलोमीटर दूर कानपुर के रॉयल खेड़ा मैदान पर हुई। समापन समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, सलूंबर विधायक शांता मीणा आदि मौजूद थे। निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा- सलूंबर उप चुनाव में डांगी समाज के सदस्यों ने बहुत मेहनत की है। इससे पहले सीएम का यहां पहुंचने पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल आदि ने अगवानी की। स्वागत मावली विधायक पुष्करलाल डांगी ने किया। खबर अपडेट की जा रही है…


