जयपुर पुलिस ने पकड़ा चाइनीज मांझा:पतंग-डोर के बीच था छिपाया, सर्च पर मिले 35 चरखे

जयपुर पुलिस ने चाइनीज मांझे को लेकर रविवार रात कार्रवाई की। एक दुकान में सर्च कर पतंग-डोर के बीच छिपा रखे चाइनीज मांझे के 35 चरखे बरामद किए। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपी को राउंडअप किया है। पुलिस टीम फिलहाल आरोपी से चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। हेड कॉन्स्टेबल महेन्द्र सिंह ने बताया- शाम करीब 7 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि वाटिका रोड पर एक दुकानदार चाइनीज मांझा बेच रहा है। सरकार के प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। वाटिका रोड स्थित दुकान पर पुलिस टीम ने सर्च किया। तलाशी के दौरान पतंग-डोर के बीच छिपा रखे चाइनीज मांझे के चरखे मिले। पुलिस सर्च में चाइनीज मांझे के 35 चरखे मिले। पुलिस ने चाइनीज मांझे के चरखे जब्त कर आरोपी मनोज को राउंडअप कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *