वन्यजीव प्रेमियों के लिए रणथम्भौर से आई बुरी खबर:फलोदी रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से लेपर्ड की मौत

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए मंगलवार को एक बुरी खबर सामने आई। रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज में एक लेपर्ड की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।जिसका नाका राजबाग लाकर पोस्टमार्टम किया गया। जिसका पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। गश्त के दौरान मिला लेपर्ड का शव जानकारी के अनुसार टोडरा नाका वनपाल सुमन‌ गुर्जर व उनका स्टाफ आज सुबह करीब साढ़े बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वनखंडी वन क्षेत्र में एक लेपर्ड का शव मिला। जिसकी सूचना वनाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर टीम ने लेपर्ड के शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद शव को नाका राजबाग लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड का गठन करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। ट्रोमेटिक एंटीमोर्टम इंजरी से हुई लेपर्ड की मौत रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी ऑफिसर डॉ. सीपी मीणा ने बताया ट्रोमेटिक एंटीमोर्टम इंजरी की वजह से लेपर्ड की मौत हो हुई है। लेपर्ड का लीवर रफचर हो गया था। लंग्स में भी खून का रिसाव हुआ था। जिसके चलते लेपर्ड की मौत एक्सीडेंटल होने की संभावना है। डॉ. मीणा के अनुसार यह एक एडल्ट मेल लेपर्ड था। जिसकी उम्र करीब 6 से 7 साल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *