बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 जिंदा कारतूस बरामद किए है। वहीं हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंद्र अवैध हथियारों की तस्करी मामले में वांटेड है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, पुलिस को 22 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि समदड़ी में अवैध हथियार 3 पिस्तौल तस्करी के मामले में वांटेड आरोपी रेवतसिंह उर्फ रविंद्र सिंह पुत्र गिरधारीराम निवासी तखतगढ़ पाली करमावास फांटा से मजल की ओर पैदल जा रहा है। इस पर टीम ने करमावास फांटा से आगे पहुंची तो सेवाली रोड के तीन रास्तों पर एक व्यक्ति पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस गाडी को देखकर बबूल की झाड़ियों में भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर व्यक्ति को डिटेन किया गया। युवक से नाम-पता व भागने का कारण पूछने पर उसने अपना नाम रविंद्र सिंह (25) पुत्र गिरधारीसिंह निवासी तखतगढ़ होना बताया। हथियार की वजह से भागना स्वीकार किया गया। प्लास्टिक की थैली में बंधे 7.65 एमएम के 8 जिंदा आर्म्स कारतूस बरामद हुए। आरोपी रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की गई। हथियार सप्लायर जोधपुर से डिटेन पुलिस ने रविंद्र सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। जांच में आर्म्स कारतूस की सप्लाई करने वाले आरोपी सदाम खान पुत्र अब्दुल खान निवासी नोसरा जालोर से लाना बताया। इस पर पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर जोधपुर से डिटेन किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हथियार सप्लायर जालोर का हिस्ट्रीशीटर आरोपी सदाम खान जालोर नोसरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आर्म्स कारतूस की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी रविंद्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत तीन मामले पाली, जालोर और बालोतरा में दर्ज है। वहीं हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत 5 मामले जालोर, जोधपुर ग्रामीण में दर्ज है।


